सांकरा पंचायत से नागेंद्र बोरझा बने युवा सरपंच मिली बड़ी जीत
कृष्णा दीवान
धमतरी/नगरी (गंगा प्रकाश)। नगरी ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में हुए चुनाव में नागेंद्र बोरझा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदीयों को लगभग 400 वोटों से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।
उनकी इस जीत से गांव में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दी और गांवभर में जश्न का माहौल देखा गया। नागेंद्र बोरझा ने अपनी जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि वे पंचायत के विकास और जनसेवा के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि एक युवा नेतृत्व से पंचायत को नई दिशा मिलेगी और गांव के विकास को गति मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


