फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर दशहरा में भाग लेने सांसद रूपकुमारी चैधरी एवं विधायक रोहित साहू भी पहुंचे। नेताद्वय ने राजमहल पहुंचकर राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह को दशहरा महोत्सव की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन भी किया। सांसद विधायक ने माँ मौली माता पंच मंदिर बालाजी मंदिर शीतला मंदिर फणीकेश्वर नाथ महादेव का दर्शन करते हुए देश प्रदेश एवं क्षेत्रीयजनों की संपन्नता एवं प्रसन्नता की कामना माँ मौली माता से की। सांसद विधायक का स्वागत महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद्मा यदु संतोषी श्रीवास्तव भुनेश्वरी साहू लक्ष्मी श्रीवास्तव मेघा कोसले मनीष हरित राजू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया नेताद्वय के साथ जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू किशोर साहू बेदराम सिन्हा प्रीतम साहू उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


