गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरस्वती साइकिल वितरण कक्षा नवमी की समस्त नवप्रवेशी छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदस्यगण प्राचार्य एन. एस. ठाकुर एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन का यह योजना अत्यधिक सफल साबित हो रहा है। जनपद सदस्य श्री नेमीचंद देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा छात्रों की आने-जाने की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान किया जा रहा है यह बालिका शिक्षा को निः संदेह आगे बढ़ने में कारगर साबित होगा। संस्था प्रमुख एन. एस. ठाकुर ने कहा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से बालिकाओं की विद्यालयों में संख्या बढ़ी है इस योजना से बालिका शिक्षा प्रोत्साहित हो रहा है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष बालिक राम साहू, जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन, सरपंच श्रीमती कांति मोहन निषाद, सरपंच प्रतिनिधि मोहन निषाद, उपसरपंच कुलेश्वर निषाद, वरिष्ठ सदस्य खुमान साहू, नारद साहू, रवि साहू, घनश्याम निषाद, मन्नू निषाद एवं विद्यालय के शिक्षक एम दास, गिरवर यादव, सीमा साहू, के.पी. साहू, आरती कोसरे, गार्गी कश्यप, कल्पना भारद्वाज, देवेंद्र सिन्हा, गोकुल धु्रव, शिवा साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गिरवर यादव ने किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version