गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा असाक्षर शिक्षार्थियों के आकलन के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को गरियाबंद जिले के पांचो विकासखंड के 136 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया.जिसमें जिले के 2182 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए.परीक्षा कार्यक्रम 10 बजे से 5 बजे तक सुचारु रूप से संचालित हुआ इस परीक्षा में 70 से 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हुए यह परीक्षा कार्यक्रम कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत के नेतृत्व में जिला परियोजना अधिकारी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम बुद्धविलास सिंह एवं समस्त विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम साक्षर बनाने में परीक्षा 17 मार्च को जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष इन्हीं विद्यालयों का प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया इन नवसाक्षरों को परीक्षा के केन्द्र तक लाने में साक्षर साथी सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं छात्रों ने सहयोग किया साक्षरता मूल्यांकन 150 अंकों का हुआ जिसमें पढ़ना 50 अंक लिखना 50 अंक एवं अंक गणित 50 अंकों का हुआ।
साक्षरता परीक्षा में 70 से 80 साल के बुजुर्ग शामिल हुए उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
