गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संत कवि पवन दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरवई के एनण् एसण् एसण् के छात्रों का सात दिवसीय कैम्प ग्राम परसदा जोशी में सम्पन हुआ।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 22 दिसम्बर से 28 दिसंबर तक संत कवि पवन दीवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 70 बच्चो ने इस कैम्प में भाग लिया। प्रथम दिवस सरपंच सुनीता बेन राज सोनी बी के साहू प्राचार्य किरवई प्राचार्य दिनेश श्रीवास परसदा जोशी मिडिल स्कूल प्रधान पाठक सालिक राम तारक व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ हुआ। सात दिन तक बच्चो के द्वारा ग्राम में सफाई अभियान पर्यावरण सरंक्षण रोगों से बचाव आदि पर कार्य व जन जागरूकता का अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठकर प्रभात फेरी फिर शिविर स्थल पर संगीत योगा प्रतिदिन हुआ जिसमे गॉव के भी बच्चे सम्मिलित हुए शाम को प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था जिसमे भारी संख्या में ग्राम के लोग देखने के लिए उपस्थित हुए। वहीं एन एस एस शिविर के प्रति ग्राम परसदा जोशी के लोगो व जनप्रतिनिधियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतिदिन अलग अलग विषयो पर बौद्धिक चर्चा के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी जनजागरूकता पर चर्चा किया गया। शिविर का समापन 28 दिसम्बर को हुआ जिसके मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद अध्यक्षता सुनीता बेन राज सोनी व विशिष्ट अतिथि ललीता भागवत साहू बी के साहू प्राचार्य संत कवि पवन दीवन उ मा विद्यालय किरवई थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू ने बच्चो को विवेकानंद के आदर्शों को इस शिविर के माध्यम से लोगो तक पहुंचाने व लोगों में शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण सामाजिक रूढ़िवादिता नशा उन्मूलन आदि पर बच्चो के किये कार्य की खूब प्रशंसा किया व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। वंही प्राचार्य बी के साहू ने एन एस एस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संत लाल भारती व्याख्याता ने किया। वहीं सात दिवसीय एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र देवांगन व्याख्याता उपस्थित थे कार्यक्रम को छात्रा प्रतिनिधि कु दिशा शर्मा छात्र प्रतिनिधि प्रदीप झारे के कुशल नेतृत्व किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने खेल शिक्षक गंगा साहू संकुल समन्वयक सुखेन साहू किरवई शिक्षक विभा आदिल ओम साहू जितेंद्र देवांगन डेलेन्द्र साहू सालिक राम तारक प्राचार्य शा उ मा वि परसदा जोशी दिनेश श्रीवास विकास झा एवम ग्राम के उपसरपंच यादव गणमान्य लोगो सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
