कवर्धा(गंगा प्रकाश)। लालपुर निवासी साधराम यादव के हत्या कांठ में नया मोड़ आ गया है और कवर्धा के मिजाज में गर्माहट आ गई है उधर कल ही साध राम यादव के परिवार सरकार को राहत राशि के पांच लाख के चेक जिला प्रशासन को लौटा कर गले के बदले में गला की मांग कर डालें और आज कुछ संगठन के द्वारा कवर्धा नगर बंद का आहवान किया है ,वही कुछ दिन पूर्व सर्व समाज ने भी बैठक कर उच्च स्तरीय की जांच की मांग की है,मामला समूचे देश मे चर्चित होकर सुर्खियों में है , वही इधर मिर्जा हबीब बेग लिगल कमेटी मुस्लिम समाज एवं हत्या के पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी आयाज के माता पिता और भाई के साथ जिला प्रेस क्लब कवर्धा में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें मिर्जा हबीब बेग ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच करके सही मुजरिम तक पहुंचा जा सकता है,हम लोग स्व. साध राम यादव की हत्यारे कोई भी हो उनको कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते है ,मगर एक बार उच्च स्तरीय जांच से अस्ल कातिल तक पहुंचा जा सकता है, साधराम यादव के अस्ल हत्यारे को बचाने और बेगुनाहों को गलत हत्या के आरोपी पुलिस द्वारा बनायें जानें का विरोध जताया और नगर पालिका एवं कवर्धा तहसीलदार द्वारा गलत कार्यवाही करते हुए अयाज़ खान के निजी घर पर बुलडोजर चलाया गया है और इसी तरह मुस्लिम समाज के लिए सरकारी खर्च पर बनायें गये मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन के बाऊन्ड्री वांल को नजूल अतिक्रमण मानकर बुल्डोजर चलाया गया है!इस तरह मिर्जा हबीब बेग ने दो पेज का लिखित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है लालपुर निवासी स्व.साधराम यादव की हत्या का उच्च स्तरीय जांच एवं आरोपी के घर अवैधानिक रुप से बुल्डोजर कार्यवाही और शासकीय मद से मुस्लिम समाज के लिए निर्माण कार्य को नष्ट करने से आहत होना बताया है! वहीं बेग ने दिनांक 20/01/2024 को तकरीबन रात्रि 09 बजे लालपुर निवासी स्व.साधराम यादव की लालपुर खार में अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गला रेत कर हत्या कर दिया गया था जिसका रिपोर्ट दर्ज हुआ! संदेह के आधार पर कवर्धा निवासी अयाज खान इदरिश खान मंतु खान सुफीयान खान एवं एक नाबालिग को लोकेशन के आधार पर थाना बुलाया और अपराध क्रमांक 52/2024धारा 302,34 के तहत आरोपी बना कर जेल में डाल दिया पर कवर्धा पुलिस आज तक न मीडिया के सामने और न अदालत के सामने और न परिवार को साधराम यादव के हत्यारे का सबुत दें पाई है,सिर्फ घटना के समय सिर्फ मोबाइल लोकेसन को आधार बनाना उचित नही,अगर ऐसा है तो उस समय कई अन्य लोगो का भी लोकेसन है,कवर्धा पुलिस के कार्यवाही से निरुद्ध किये व्यक्ति के परिवार और मिर्जा हबीब बेग संतुष्ट नहीं है और सही आरोपी को पुलिस ढुंढना नहीं चाह रही है इसलिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है पर पत्रकारों के सवाल पर मिर्जा हबीब बेग एवं फयाज खान ने बताया हत्या के बताई गई समय में आरोपी बनाए किसी भी सदस्य घटना स्थल में नहीं थें और ना उनके द्वारा साध राम यादव का हत्या किया गया है इसलिए हाईकोर्ट में इनके द्वारा जनहित याचिका दायर किया गया है और पुलिस अधीक्षक कवर्धा एवं थाना को मांग किया गया है असल दोषी को पकड़ कर साधराम यादव को इंसाफ दिलाने की बात कही है और सबुत के तौर पर सी सी टीवी फुटेज घटना समय बनायें गयें सभी आरोपी कहा थें दो दिन बाद सब के सामने लानें की बात कही है !
साधराम यादव के अस्ल कातिल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिर्जा हबीब बेग लिगल कमेटी मुस्लिम समाज ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग, परिवार वालों ने कहा अस्ल कातिल को हो सख्त सजा, हम साधराम के परिवार के साथ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
