आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का कुशलतापूर्वक किया जा रहा निराकरण

सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शत प्रतिशत शिकायतों का किया गया निराकरण

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस पी.सी मीणा व पुलिस प्रेक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित सी-विजिल एवं कमांड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की मौजूदगी में निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए विकसित सी-विजिल मोबाईल एप्लीकेशन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री छिकारा ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आचार संहिता अनुपालन की निगरानी और शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए सी-विजिल ऐप के कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक ने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
      कलेक्टर श्री छिकारा ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य प्राप्त शिकायतों का टाइम लिमिट में निराकरण किया जा रहा है। इसके लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। सी विजिल ऐप में शिकायतें प्राप्त होने पर कमांड सेंटर द्वारा उड़नदस्ता टीम को अलर्ट किया जाता है। तत्पश्चात टीम द्वारा सक्रिय होकर प्राप्त प्रकरणों का समय सीमा में मौके मुआयना और निरीक्षण किया जाता है। इस तरह वस्तुस्थिति का पता लगाकर प्राप्त शिकायतों का कुशलतापूर्वक निराकरण किया जाता है। इस दौरान आईटी के उपनिदेशक नेहरू निराला ने बताया कि सी-विजिल एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को 100 मिनट के भीतर निराकरण किया जाता है। अब तक जिले में
13 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 7 शिकायतें सही नहीं पाया गया एवं 6 शिकायतें निर्धारित समयावधि पर निराकृत किया गया है। इसके लिए एफएसटी दल दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, रिटर्निंग अधिकारी बिन्द्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version