मैनपुर(गंगा प्रकाश)। ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तूहामेटा के आश्रित ग्राम कवरआमा नारीपानी में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं यहां विकास की बाट जोह रहे हैं लोगों को जब तक कि जनप्रतिनिधि यहां के रहवासियों के लिए विशेष ध्यान नहीं देंगे तब तक यहां विकास नहीं होता है इसलिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने वनांचल क्षेत्र की पहाड़ों में बसी कवरआमा नारीपानी कमार बस्ती में सामुदायिक भवनों का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि दोनों सामुदायिक केन्द्रो की मेरे जिला पंचायत कोष से एक लाख रूपए राशि स्वीकृत की गयी थी। इसके पीछे यह भावना थी की इन दोनों सामुदायिक भवनों का अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए निःशुल्क भवन उपलब्ध हो सकें।
मेरे द्वारा स्वीकृति दे दी गयी थी परन्तु उस समय नींव नही रखी जा सकी, परन्तु अब मेरे द्वारा नींव रखी जा रही हैं इसके लिए स्थानीय क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूँ ।
साथ ही श्री मति नेताम ने कहा सुदूर वनांचल क्षेत्र में जब तक के हम सब मिलकर के पहल नहीं करेंगे तब तक कि विकास नहीं होगी सभी को मिलकर के ही विकास की मार्ग पर चलना अति आवश्यक है तब जाकर की ही गांव की विकास होती है आदिवासी समाज अधिकांश तौर पर जंगल पहाड़ पर ही निवास करते हैं ऐसे जगह पर विकास कोसों दूर पर रहती है लेकिन प्रयास करने से विकास होना संभव ही है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि लोकेश नागेश ने बताया कि जिला पंचायत निधि से एक लाख रुपए एवं बाकी कार्य मनरेगा से किया जाना है जिसे जिला पंचायत सभापति के द्वारा अपनी जिला पंचायत मध्य से दिए हैं जो ग्राम विकास के लिए अनुकरणीय कार्य है।
इस अवसर पररजंतीन बाई सोरी पंच, सुंदरलाल नेताम पंच, सुबेसिंह सोरी पंच, हितेश्वर नागेश पंच, लोकेश्वर नागेश, मंगल सिंह सोरी,बजारु राम सोरी, देवीसिंह सोरी, घांसीराम सोरी, बजर सिंह सोरी, सुखराम सोरी, श्रवन सोरी,फगनु राम, निरंजन कुमार सोरी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


