गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता राजिम भक्तिन मंदिर के उपाध्यक्ष बोधन साहू ने कांग्रेस द्वारा रायपुर चंगोराभाठा में हुई सामूहिक आत्महत्या को राजनैतिक नजरीये से देखे जाने को घोर अमानवीय कृत्य बताते हुए उन्होंने राजधानी के चंगोराभाठा में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या के मामले में गहन दुख व्यक्त करते हुए सामूहिक आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी के हुए खुलासे पर हैरानी जताते हुए इसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के झूठ और धत्कर्मो की दुखद परिणति बताया है। उन्होंने कहा कि मृतक लखनलाल सेन ने 10 महीने पहले अपनी तीन बेटियों में से दो बेटियों की शादी की थी। मृतक परिवार तत्कालिक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। अगर उन्हें तत्कालिक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की मदद मिल जाती तो उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना और ना ही इस प्रकार की हृदयविदारक घटना घटित होती। कांग्रेस इस मामले में दूषित राजनीति कर अपनी घृणित मानसिकता प्रदर्शित कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


