⭕ 51 लाख रुपए की लागत से होगा दाऊ तालाब का सौंदर्यीकरण

⭕ 10 लाख रुपए में होगा राजा  पड़ाव का जीर्णोधार साथ ही सौंदर्यीकरण

किशोर बाला 

अंतागढ़ (गंगा प्रकाश)। किसी समय जब देश में अंग्रेजों की हुकूमत देश में थी, उस वक्त अंतागढ़ का जिला मुख्यालय रायपुर हुआ करता था आप इसी बात से अंदाज लगा सकते हैं कि अंतागढ़ का इतिहास कितना पुराना होगा, विडंबना इस बात की है कि सालों बीत जाने के बाद अंतागढ़ सालों से विकास की राह देख रहा था, कई शासक आया है कई सत्ताधीश आए, अंग्रेजों के जाने के बाद शासन बदली सरकार बदली किंतु अंतागढ़ की स्थिति जैसी थी लगभग वैसी ही कुछ समय पहले तक हुआ करती थी,  किंतु अब  स्थितियां बदल रही है क्षेत्र में विकास की गति को पंख देने के लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक अनूप नाग पर विश्वास कर उन्हें क्षेत्र का विधायक बनाया है, अब अगर हम पिछले 15 सालों की तुलना इन 4 सालों से करें तो विपक्ष के नेता भी इस बात को कहीं ना कहीं मौन सहमति दिखाई देते हैं कि अनूप नाग के कार्यकाल में जितना विकास हुआ उतना पिछले 15 सालों में जबकि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब नहीं हुआ।

अविभाजित मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ की विकास की बात करना जायज भी है जब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ साथ में था तब हमारी राजधानी भोपाल हुआ करती थी बावजूद इसके छत्तीसगढ़ के विकास में कांग्रेस ने जो भूमिका निभाई थी जैसे दूरदर्शन केंद्र विद्याचरण शुक्ल ने लगवाया वही कई इंजीनियरिंग कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज ऐसे कई उदाहरण हैं जो कांग्रेसी कार्यकाल में किए गए थे किंतु जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ और 15 साल भाजपा ने छत्तीसगढ़ में शासन किया तो छत्तीसगढ़ में अकूत खनिज संपदा होते हुए भी सिर्फ इसका दोहन किया गया, जबकि क्षेत्र के विकास के लिए कोई खास काम नहीं किए गए विशेषकर मिडिल क्लास या गरीबों के लिए ऐसी कोई सुविधा दी गई, विकास एवं मूलभूत जरूरतों की बात करें तो भाजपा इन 15 सालों में देखने को नहीं मिली, जो अब पिछले 4 साल के कांग्रेस की सरकार में देखने को मिल रही है वह चाहे किसी भी क्षेत्र में हो स्वास्थ्य शिक्षा हो या लोगों की मूलभूत जरूरतों की बात की जाए या उनकी आर्थिक स्थिति की, कांग्रेस ने सभी का ध्यान रखकर सभी की विकास की कार्य योजना बनाई है l

यदि हम अंतागढ़ की बात करें तो क्षेत्रीय विधायक अनुप नाग के कार्यकाल में जो विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं वह पिछले 15 सालों में लोगों ने नहीं देखा था छोटी-छोटी चीजें जो आसानी से की जा सकती थी जैसे लाइट की व्यवस्था हाई मास्क लाइट की व्यवस्था हो या पेयजल की व्यवस्था स्कूलों में शौचालय स्कूलों की बिल्डिंगों की काम इन सब क्षेत्रों में स्थानीय विधायक अनूप नाग ने हर संभव कोशिश की अपूर्ण कार्यों को पूरा कराया है, आज स्थिति बदली है एक समय था जब लोग विधायक से मिलने रायपुर जब तत्कालीन विधायक विक्रम उसेंडी भारतीय जनता पार्टी से बने थे तब उनसे मिलने जो लोग जाया करते थे जिसमें ना सिर्फ  समय का अपितु साथ में काम की भी बर्बादी होती थी, किंतु आज प्रति मंगलवार अंतागढ़ सहित अन्य दिनों में पखांजूर अमाबेड़ा जैसे क्षेत्रों में स्वयं अनूप नाथ उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करते हैं।

इसी विकास के क्रम में अंतागढ़ के सबसे पुराने तालाब जिसका दशकों से किसी ने सुध नहीं लिया उस तालाब में सौंदर्यीकरण के लिए विधायक अनूप नाग ने इंकावन लाख रुपए सौंदर्यीकरण के लिए अधोसंरचना मत से स्वीकृत कराया है।

साथ ही राजा पठार मुक्तिधाम में सुंदरीकरण के लिए दस लाख रुपए की स्वीकृति भी अनूप नाग ने कराई है, जिसमें बाहोत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा वहीं दाऊ तालाब में एक चौपाटी का निर्माण साथ ही दाऊ तालाब के सुंदरीकरण के लिए 51 लाख  खर्च किए जाएंगे, जाहिर सी बात है क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग जो कि अंतागढ़ के स्थानीय निवासी भी हैं और उनकी प्राथमिक शिक्षा अंतागढ़ के प्राइमरी स्कूल में ही हुई है वह चाहते हैं कि उनका गांव उनका विधानसभा, जिनके लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है उनके लिए और अपने आत्म संतुष्टि के लिए ऐसे कार्य करें जो सालों साल तक लोगों को याद रहे, साथ ही अंतागढ़ के लोगों ने जो विकास का सपना देख रहे थे उन्हें पूरा कर क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जो कि वह स्वयं है उनका सम्मान रखना चाहते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version