3 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू से ही चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को नहीं है इससे कोई मतलब

डोगरगांव (गंगा प्रकाश)।डोंगरगांव फोरलेन निर्माण शुरू से विवादों में रहा है।
अखबार सदैव प्रमुखता से इस खबर को उठाती रही है  गुणवत्ताहीन निर्माण हो या दुर्घटना की बात हो ये रोड आम जनता के लिए सर दर्द बन गया है यह सड़क चौड़ीकरण स्थानीय विधायक दलेश्वर साहू  का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है वही फोर लेन बना रहे ठेकेदार की कार्य के प्रति लापरवाही और गुणवत्ताहीन काम से आम जनता त्रस्त हैं कई बार इस संबंध में अधिकारी को शिकायत जा चुकी है किंतु अभी तक ठेकेदार ऊपर शिकंजा नहीं कश पाई है भ्रष्टाचार में डुबे ठेकेदार एवं लापरवाह इंजीनियर की करतूत लगातार सामने आ रही है नियमों को ताक में रखकर रोड चौड़ीकरण का निर्माण हो रहा है नवरात्र पर्व के पहले दिन से ही झमाझम बारिश हो रही है दूसरे दिन भी रात्रि 10:00 बजे से सुबह 12:00 बजे तक बारिश हुई है इस बारिश में पानी ने सड़क चौड़ीकरण योजना से बंन रहे सड़क के दोनों और करिया टोला मार्ग में जय सेवा पेट्रोल पंप से लेकर आरके ठाकुर शिक्षक के घर तक दोनों और सड़क में लबालब घुटने तक पानी भरा हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर सड़क ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों और पानी निकासी के लिए नाली तथा को भी व्यवस्था नहीं कर पाई है जिससे दोनों ओर पानी का भराव हो गया है 11 अप्रैल को दोपहर को जेसीबी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे बेस को तुड़वाकर पानी को बाहर निकल गया लेकिन पूरी तरह से पानी निकासी नहीं हो पा रहा है जिससे रोड किनारे बसे नगर वासियों को आने-जाने में असुविधा और परेशानी हो रही है मोहल्ले वालों का कहना है कि सड़क ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन और जमकर मनमानी करने का आरोप लगाया है सड़क ठेकेदार द्वारा चौड़ी करण के कार्य को धीमी गति से कर रहे है

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा नेता आये सामने

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा जिला अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा की सड़क चौड़ीकरण  शुरू से ही गुणवत्ता विहीन  कार्य हो रहा है जिसमें शहर वासी एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बहुत जल्द ही शहर वासी एवं आम जनता के सहयोग से उग्र आंदोलन कर चक्का जाम करेंगे

10 अप्रैल से डामरीकरण शुरू होना था

सड़क चौड़ीकरण का डामरीकरण 10 अप्रैल से शुरू होना तय हुआ था लेकिन सड़क ठेकेदार द्वारा आए दिन कोई ना कोई परेशानी सामना खड़े कर टाल मटोल किया जा रहा है जबकि गांधी पेट्रोल पंप से एक साइट डामरीकरण शुरू करने का पहले से ही आदेश हो गया है परंतु ठेकेदार द्वारा आए दिन कोई ना कोई बहाना लेकर कार्य को पेंडिग में रख दिया है।

सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी के एसडीओ हर्षद साहू का कहना है कि

नवरात्रि पर्व में 10 अप्रैल को डामरीकरण शुरू करना तय हुआ था लेकिन लगातार बारिश के चलते तथा गिट्टी और कुछ सामग्री पूरी तरह से उपलब्ध नहीं होने के कारण लेट हो रहा है एक साइड का डामरीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version