छुरा(गंगा प्रकाश)। सावन के पावन महीने में शिवालयों के साथ ही सड़कों पर बोल-बम की जयकारे के साथ कांवड़ियों का जत्था देखते ही बनता है। इसी क्रम में हीराबतर के कांवड़ियों की टोली भी बोल-बम यात्रा पर निकली थी और वहां से वापस लौटने पर गांव के शिव मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। जहां ग्राम चिंगरमाल के बालिका मानस मंडली का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे से रात 12 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और पुरा मंच बोल-बम और श्री राम चंद्र की जय के जयकारों से गुंज उठा।जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों ने बोल-बम समिति के लोगों का स्वागत करते हुए इस आयोजन के लिए सभी लोगों को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बोल-बम समिति के साथ बड़ी संख्या ग्रामीण जन उपस्थित रहे। और बालिका मानस मंडली के इस मानस गान को देखते हुए उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
There is no ads to display, Please add some


