छुरा (गंगा प्रकाश)। सावन मास के महापुराण की पूर्णाहुति पावन यज्ञ स्थल मानस मंदिर में 3 सितंबर रविवार को यज्ञ हवन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा विदित हो कि विगत 12-13 वर्षों से शिक्षक मानस परिवार द्वारा सावन मास में रामचरितमानस का मास परायण किया जाता है पश्चात पूर्णाहुति की जाती है इसवर्ष अधिमास के साथ दो सावन होने से दो माह तक निर्बाध मानस पाठ प्रतिदिन संध्या 6:30 से 8:30 बजे तक होता रहा जिसकी पूर्णाहुति रविवार को किया जाएगा मानस परिवार सदस्यों ने नगर के सभी भक्त जनों से पूर्णाहुति हवन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है तैयारी में कामता प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार देवांगन, मनहरण पटेल, ललित कुमार वर्मा, ओमप्रकाश यादव, पुखराज ठाकुर, विमल पुरोहित, पोषणलाल वर्मा, केशव प्रसाद साहू, कैलाश पटेल, रामकुमार साहू, घनश्याम सिन्हा, हीरालाल साहू आदि लगे हुए हैं
There is no ads to display, Please add some


