फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।साहू समाज बोरसी परिक्षेत्र के तत्वाधान में 23 दिसंबर को देवधाम बाबाकुटी आश्रम में सुबह 11 बजे बैठक एवं आदर्श विवाह का कार्यक्रम आहुत किया गया है। बैठक एवं कार्यक्रम में साहू समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसका उद्देश्य साहू समाज को रचनात्मक दिशा में ले जाने की पहल है। कार्यक्रम में ग्राम बिजली के वीरसिंग साहू की पुत्री नेहा साहू और ग्राम खुड़ियाडीह के हरिराम साहू के पुत्र चेतन साहू का आदर्श विवाह दोनों पक्षों की सहमति से किया जा रहा है। यह बोरसी परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोवर्धन साहू, सचिव चम्मन साहू, उपाध्यक्ष ओंकार साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिती साहू सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित होंगे।
There is no ads to display, Please add some


