गरियाबंद/ फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम सिंघौरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। बाल कैबिनेट के गठन उपरांत गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू पहुंचे इस दौरान बाल कैबिनेट के सभी नवदायित्ववान सदस्यों को शपथ ग्रहण कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूलों के माध्यम से बच्चों में अच्छी आदतों को विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों पालक व शिक्षकों तीनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सभी को प्रेरित करते हुए प्रत्येक छात्र छात्राओं के जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने आगे बताया कि बाल संसद में भारतीयों का एक मंच है जिससे बच्चों में नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है और विद्यालयीन गतिविधियों एवं प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाने का अवसर देता है। इस दौरान अध्यक्षता सरपंच लीला देवांगन, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य हाई स्कूल बरोड़ा श्रीमती ललिता अग्रवाल, पूर्व सरपंच सोहन वर्मा, शंकर वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप के उपसरपंच अमर निषाद, एच.के. साहू,प्रधान पाठक नंद कुमार सिन्हा, लक्ष्मीनाथ, चैतूराम लखन वर्मा, प्रहलाद वर्मा, लुकू वर्मा, नरेश वर्मा,कन्हैया साहू, धनेश वर्मा, हेम सिंह वर्मा, भागवत वर्मा, भीषण साहू, जीवन निर्मलकर सहित पंचगण शिक्षक गण पालक गण व विद्यार्थियों ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version