गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 2023 विधानसभा चुनाव की तरह 2024 के चुनाव में एक बार पुनः अंचल के धार्मिक संत सिरकट्टी के गोवर्धन शरण व्यास जी का नाम महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से जोर शोर से सामने आ रहा है। भाजपा एवं सनातन के नाम पर चल रही लहर इन दिनों लोकसभा चुनाव में हावी लग रही है। पूरे क्षेत्र में धार्मिकता एवं निष्ठा के लिए सिरकट्टी आश्रम के संत भुनेश्वरी शरण जी व्यास का नाम पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ लिया जाता है। उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद जिस गरिमामय ढंग से उनके शिष्य गोवर्धन शरण जी ने उनकी विरासत को न सिर्फ संभाला बल्कि लगातार अपनी सक्रियता, धार्मिक आयोजनों के साथ लगातार सिरकट्टी आश्रम के वैभव को बढ़ाने लोकप्रिय बनाने में सफल हुए है। इससे उनकी लोकप्रियता के साथ साथ जनमानस में एक संत की छबि बनी है उससे उनका नाम महासमुंद से लोकसभा प्रत्याशी बनने उभरा है। संत गोवर्धन शरण जी महराज बाल बैरागी है सन्यासी जीवन जी रहे है ! महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के तीनो जिला में खासी पकड़ है ! अनेकों स्थानो पर विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प संचालित है ! पूज्य महाराज जी अपने आश्रम में गौसेवा का बड़ा प्रकल्प चलाते है साथ ही सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चो के लिए गुरुकुल आवासीय विद्यालय भी चला रहे है ! समय समय पर गरीब कन्या विवाह तथा गांव गांव में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ तथा रामायण सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र में लोक जागरण य गौ रक्षा य तथा धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर तरीके से कार्य कर रहे है ! पूज्य महराज से बात करने पर उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकाश एवम जनकल्याण के लिए यदि राजनीति में आना पड़ेगा तो जरूर विचार करने की बात करते हुए स्वामी जी ने कहा की उनका पूरा जीवन ही हिंदू समाज के लिए समर्पित है ! आज हिंदुत्व के लिए कार्य करने की जरूरत है ! धर्मांतरण जैसे षड्यंत्र से हिंदू समाज को बचाने की जरूरत है


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version