गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा द्वारा चुनाव में सस्ते गैस सिलेंडर देने की घोषणा का लाभ उज्जवला गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ता को ही दिए जाने के संकेत है जबकि पांच सौ रूपए में सिलेंडर मिलने की आस में सभी वर्ग के उपभोक्तओं घंटों तक गैस एजेंसियों के दरवाजे पर खड़े नजर आ रहे है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सभी उज्जवला गैस कनेक्शन धारक को संबंधित गैस एजेंसी में ई केवाईसी करवाना जरूरी है। नगर में गैस एजेंसी है जहां सुबह से ही ई केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता पहुंच रहे है। लाइन में घंटो इंतजार करने के बाद जब लोगों का नंबर आ रहा है तो उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी मिल रही है। इससे मायूस लोग बिना ई केवाईसी कराए ही घर लौट रहे है। मायूस और गुस्साए उपभोक्ता कई बार एजेंसी के संचालकों से वाद-विवाद करने लग जाते है। उनका आरोप रहता है कि एजेंसी वाले ई केवाईसी करने के बजाय जनता को घुमा रहे है। प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को ई केवाईसी करवाने का अल्टीमेटम दिया गया है। हितग्राहियों को डर है कि समय पर ई केवाईसी नहीं हो पाई तो वे लाभ से वंचित हो जाएंगे। यही कारण है कि वह लोग जल्द से जल्द ई केवाईसी कराने में लगे हुए है। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि सिर्फ उज्जवला हितग्राहियों को ई केवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए है। वर्तमान में मिले निर्देशों के अनुसार जो सब्सिडी वाले सिलेंडर है वह सिर्फ उज्जवला के हितग्राहियों को ही दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के उपभोक्ता केवाईसी के नाम पर परेशान न हो।
सिर्फ उज्जवला योजना के हितग्राहियों को ही मिलेगा 500 रूपये में गैस सिलेंडर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
