आपका एक वोट देश की दशा दिशा बदल सकती है:–रोहित साहू
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। – भाजपा के नव मतदाता महाजन संपर्क अभियान के तहत भाजपा मंडल फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम सिर्रीखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव मतदाताओं को मतदान एवं अपने अधिकार के लिए जागरूक रहकर राष्ट्र एवं क्षेत्र के विकास और जनकल्याण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के द्वारा प्रेरित करने पर राष्ट्रहित के लिए मतदान करने व कराने की जिम्मेदारी भी लिया गया। इस मौके पर सरपंच टीकेश साहू, पूर्व सरपंच विजय कंडरा सिर्रीखुर्द के बूथ अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, बांकेश्वर कंडरा, नीरज साहू, हर्ष वर्मा, मोहित साहू,केवल साहू, जयप्रकाश सोनी,संजय कंडरा, किशोर वर्मा,राम नारायण साहू, हिमांशु,संजय सोनी,कुमारी तोमेश्वरी,खिलेश्वरी बघेल,धनेश्वरी साहू,मिथलेश साहू,भागवत डेहरिया,धनेश्वरी बघेल,धनेश्वर साहू, राजू बघेल, निखिल साहू समेत बड़ी संख्या में नए मतदाता उपस्थित थे।
पहली बार मतदान करने युवाओं में दिखा उत्साह
जैसे ही जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इसलिए राष्ट्रहित में सोच समझकर करें क्योंकि 1 वोट से हार जीत का फैसला होता है देश की दिशा दशा बदल सकती हैं आपका एक-एक वोट और मजबूत सरकार बनाने में सहायक होंगे। मौके पर उपस्थित बूथ अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि भारतवर्ष बहुत सौभाग्यशाली है भारत युवाओं की देश है इस देश में युवाओं की संख्या बहुत है युवा चाहे तो क्या नहीं कर सकता है बस अच्छी सोच के साथ आगे आने की जरूरत है।
There is no ads to display, Please add some


