अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। सिलसिलेवार मोटरसाइकिल , सबमर्सिबल पम्प और फ्रिज चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के पांच आरोपियों को कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेछर में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने संबंधी रिपोर्ट थाना कसडोल में दर्ज कराया गया था जिस पर अपराध क्र. 115/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी की पता तलाश करते हुये थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक  रोहित राजहंस , आरक्षक प्रताप बंजारे , मृत्युजय महिलांगे , सत्येन्द्र कश्यप , कमलेश्वर बर्मन एवं राजकुमार केंवट की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पांच संदेहियों को हिरासत मे लिया गया। आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ पर सभी आरोपियों द्वारा एक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह की भांति कसडोल क्षेत्र अंतर्गत चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों से चोरी का 10 मोटरसाइकिल , 03 सबमर्सिबल पम्प एवं 01 फ्रिज बरामद किया गया है। जांच के क्रम में आरोपियों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल का खुला हुआ पार्ट्स भी जप्त किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस टीम को आरोपियों से चोरी का 2,60,000 रुपये कीमती मूल्य का चोरी का सामान बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कसडोल पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।   

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

अजय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल , आकाश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल , दुष्यन्त कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोसमसरा थाना कसडोल , ताम्रध्वज उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल और रोशन उम्र 20 साल निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल ( छत्तीसगढ़)

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version