गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज नववर्ष के दिन सुबह.सुबह ही फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम रजकट्टी में एक हृदय विदारक दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रजकट्टी के विश्वकर्मा परिवार में आज सुबह 55 वर्षीय महिला लताबाई विश्वकर्मा खाना बनाने किचन में गई तो महिला को तनिक भी आभास नहीं हुआ की रसोई घर में गैस रिसाव हो रहा है। जैसे ही महिला ने गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर अथवा माचिस जलाया होगा तब अचानक पूरे कमरे में आग धधक उठी और जोरदार ढंग से आग भभकने लगी। इस घटना से तुरंत मौके पर ही 55 वर्षीय लताबाई विश्वकर्मा का शरीर आग की लपटों से घिर गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि परिवार सहित आसपास घरों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देखा की रसोई से धुआ एवं आग निकल रही है आनन .फानन में आग मे काबू पाया गया और महिला को उठाकर किचन से बाहर लाया गया।बाजू के कमरे में ही पूरा परिवार था परंतु अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अन्य परिजनों की जान बाल बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस रजकट्टी पहुंचकर जांच कर रही है।ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत शुक्ला ने बताया कि उक्त महिला लताबाई विश्वकर्मा पक्षाघात से पीड़ित थी। प्रधानमंत्री आवास मे उज्जवला गैस से प्रतिदिन प्रात 500 बजे खाना बनाकर नहा धोकर खाना खाकर टिफिन लेकर ग्राम की जामबाड़ी में मजदूरी करने जाती थी। इस अप्रत्याशित घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सौंप दी। बड़े ही गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
There is no ads to display, Please add some
