गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज नववर्ष के दिन सुबह.सुबह ही फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम रजकट्टी में एक हृदय विदारक दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रजकट्टी के विश्वकर्मा परिवार में आज सुबह 55 वर्षीय महिला लताबाई विश्वकर्मा खाना बनाने किचन में गई तो महिला को तनिक भी आभास नहीं हुआ की रसोई घर में गैस रिसाव हो रहा है। जैसे ही महिला ने गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर अथवा माचिस जलाया होगा तब अचानक पूरे कमरे में आग धधक उठी और जोरदार ढंग से आग भभकने लगी। इस घटना से तुरंत मौके पर ही 55 वर्षीय लताबाई विश्वकर्मा का शरीर आग की लपटों से घिर गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि परिवार सहित आसपास घरों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देखा की रसोई से धुआ एवं आग निकल रही है आनन .फानन में आग मे काबू पाया गया और महिला को उठाकर किचन से बाहर लाया गया।बाजू के कमरे में ही पूरा परिवार था परंतु अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अन्य परिजनों की जान बाल बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस रजकट्टी पहुंचकर जांच कर रही है।ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत शुक्ला ने बताया कि उक्त महिला लताबाई विश्वकर्मा पक्षाघात से पीड़ित थी। प्रधानमंत्री आवास मे उज्जवला गैस से प्रतिदिन प्रात 500 बजे खाना बनाकर नहा धोकर खाना खाकर टिफिन लेकर ग्राम की जामबाड़ी में मजदूरी करने जाती थी। इस अप्रत्याशित घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सौंप दी। बड़े ही गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version