
दर्रीपारा(गंगा प्रकाश)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल डी /65 वीं बटालियन व पुलिस कैंप दर्रीपारा में 10 दिनों तक विराजित गणेश प्रतिमा क़ो शुक्रवार क़ो गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ जयघोष के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान जवानों द्वारा गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गईं।जवानों द्वारा रोज सुबह शाम रामायण का पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया।सीआरपीएफ व पुलिस कैंप में हवन पूजन के पश्चात् भंडारा में श्रद्धालुओं क़ो प्रसाद वितरण किया गया।भगवान गणेश के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।शुक्रवार क़ो गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जवानों ने डीजे की धुन में थिरकते हुए किया गया। इस अवसर पर डी/ 65 वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट चव्हाण गणेश वी के साथ बल के जवान तथा हाईस्कूल दर्रीपारा के बच्चे, शिक्षक स्टाँप एवं ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
There is no ads to display, Please add some


