स्कूली बच्चों ने सीएमओ श्री तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए 1़6 फरवरी को दिशा निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बताएं और उनके साथ भोजन करें। इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन स्कूलों पर करने के निर्देश दिये गये थे। इस शुभ कार्य के लिए जिले में पहल करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हारपारा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया।
नगर पालिका परिषद गरियाबंद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तिवारी आज सुबह स्कूल पहुंचे सबसे पहले सरस्वती माता का वंदन किया। उसके बाद बच्चों को फल, मिठाई, गरम भोजन, कॉपी, पेन, बस्ता और उनकी पसंद व्यंजन पूछकर परोसा और अंत में बच्चों को केक खिलाया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी, वे खिल उठे। बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पार्षदगण एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version