फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते डीए में 5% की बढ़ोतरी करने का निर्णय और शासकीय कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 35 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया है। साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु अर्हतादायी सेवा की अवधि को 20 वर्ष से घटाकर 17 वर्ष कर एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है। श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों को सस्ते दरों पर आवास उपलब्ध कराने बाजार मूल्य गाइडलाइन दरों को 30% घटाया गया है। कि प्रभावशीलता 31 मार्च 2023 तक थीं। इस छुट को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का लोक हितकारी निर्णय है। रूपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला की ग्राम पंचायत संबलपुर, महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भंवरपुर तथा राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायत लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा के परिपालन में आबादी के निर्धारित मापदंड में छूट प्रदान करने का निर्णय स्वागत योग्य है।
There is no ads to display, Please add some


