नौगांव/छतरपुर (गंगा प्रकाश)। मध्यप्रदेश शासन पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा नौगांव में संचालित सीएम राइज मॉडल विद्यालय में दोपहर 2:00 बजे पहुंचकर कक्षाओं में शिक्षा प्रणाली का निरीक्षण किया । विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी करते हुए परीक्षा का स्तर का परीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीसी गुप्ता बीआरसी अनुराग खरे संस्था प्राचार्य आरके पाठक उप प्राचार्य केजी शुक्ला एवं जनप्रतिनिधि मीडिया बंधु उपस्थित रहे ।

    मंचासीन कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र बरुआ जी अध्यक्ष मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम मध्यप्रदेश शासन का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया इस अवसर पर विद्यालय में 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 बच्चों जिसने सृष्टि तिवारी प्रिंस कुशवाहा साहाब मंसूरी शिवम सेन सृष्टि रावत पारुल शर्मा रजनी प्रजापति नवनीत शर्मा खुशी प्रजापति नीलम पाल को मंच पर मनोबल बढ़ाने के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

      कार्यक्रम में अतिथि शैलेंद्र बरुआ  ने अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा ब्लॉक स्तर पर उत्तम शिक्षा और संस्कार प्रदान करने के लिए सर्वाधिक शिक्षा में उच्च शिक्षक उच्च गुणवत्ता के साथ अध्ययन करने के लिए समर्पित होकर विद्यालय को संचालक करने का निर्णय लिया है जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षक और विद्यार्थी के दोनों को कठिन परिश्रम करना होते हैं तभी विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर पहुंचता है । इस अवसर पर बुंदेलखंड के समाजसेवी शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी के कार्यों की कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेंद्र बरुआ द्वारा उनके कार्यों की सराहना की गई ।

    सीएम राइज मॉडल विद्यालय नौगांव आने वाले समय में छतरपुर जिले में अपना नाम स्थापित करेगा इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा व संस्कारों पर बल दिया । मॉडल स्कूल विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में जो विभिन्न आवश्यकताएं हैं उनके बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और राजनेताओं ने पूर्ण करने का आश्वासन दिया । समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा सीएम राइज प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय की सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा विद्यार्थियों की देखरेख करने के लिए ध्यान आकर्षित किया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संधान लेते हुए कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी

   कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों की याद में विद्यालय परिसर में अतिथियों विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं नौगांव नगर के सामाजिक गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने वृक्षारोपण भी किया । संस्था के उप-प्राचार्य केजी शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अजय तिवारी द्वारा किया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version