गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम भक्तिन माता जयंती में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मा विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरुण साव का राजिम विधायक रोहित साहू के निवास में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया जहां किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलापंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम गिरि लालाराम साहू महामंत्री शेखर साहू बलराम निषाद भुनेश्वर साहू द्वारा काष्ट निर्मित नांगर ;हल व फरसा भेंट किया गया मनीष हरित ने बताया कि गरियाबंद जिले के किसानों को दो साल का बोनस 118 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ निर्माता परम् अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मजयंती सुशासन दिवस पर प्रदान कर हम सभी किसानों को सौगात दिया उसके धन्यवाद स्वरूप नागर और फरसा भेंट किए है जो भाजपा शासन आने के पश्चात किसानों को संबल बनाने खुशहाल बनाने ऐतिहासिक निर्णय है हम सभी किसान मा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ब अरूण साव का धन्यवाद आभार प्रकट करते है इस अवसर पर जिला कोषाध्यक राहुल सेन पार्षद टंकू सोनकर किशोर साहू पन्ना साहू तिलक सिन्हा धनेंद्र साहू रिकेश सिन्हा खुशी साहू संतोषी श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव भुनेश्वरी साहू ज्योति राजपूत नोश साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
