रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती है। उनका छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुये छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। उनकी याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनका सपना था – एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुये छत्तीसगढ़ आज शिक्षा , स्वास्थ्य , आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को उनके दिखाये रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर उनके स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिये दृढ़संकल्पित होना चाहिये।

आज सभी नगरीय निकायों में होगा अटल परिसर का भूमिपूजन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर आज 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिये भूमिपूजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे। बताते चलेकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजने के लिये राज्य के सभी 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है , इनमें 14 नगर निगम , 50 नगर पालिका तथा 123 नगर पंचायत शामिल हैं। अटल परिसर के निर्माण के लिये प्रत्येक नगर निगम को 50 लाख रुपये , नगर पालिका को 30 लाख रुपये और नगर पंचायत को 20 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिये सभी निकायों को कुल 46 करोड़ 60 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की जायेगी। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने तथा भारत के चहुंमुखी विकास के लिये उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान करने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने और सुव्यवस्थित विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने 25 दिसम्बर को उनका जन्मदिन पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version