गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपनी पहली केबिनेट बैठक में ही छत्तीसगढ़ के गरीबों की 18 लाख आवास बनाने की स्वीकृति देकर गरीबों का दिल जीत लिया है। छत्तीसगढ़ में गरीबों व वंचितों को कच्ची व सीलन युक्त दीवारों से अब मिलेगी मुक्ति। भाजपा महिला की सक्रिय सदस्य संतोषी श्रीवास्तव ने कहा है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान का निर्माण कर गरीबों व आवासहीन परिवारों को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा की यह प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को पक्की व सुरक्षित आवास उपलब्ध हो इस हेतु देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो पक्के मकानों का निर्माण कर लाखों गरीबों व आवासहीनों को मकान आबंटित किया जा रहा है। यह केन्द्र सरकार का एक ऐतिहासिक व स्वच्छता वाला निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक महती व आवश्यक योजना है गरीबों व आवासहीन लोगों के लिए। राज्य में कांग्रेस सरकार के समय इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने से लाखों स्वीकृत मकानों को निर्माण नहीं किया गया। जिससे लाखों आवासहीन गरीबों को पक्के व सुरक्षित मकानों से वंचित होना पड़ा। अब जब राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपनी पहली केबिनेट बैठक में ही मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख मकानों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार के इस फैसले से अब कोई गरीब आवासहीन नहीं रहेगा सभी को पक्के व सुरक्षित मकान दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक व गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव व विजय शर्मा के साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त है, जिन्होंने मोदी के गारंटी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता व मतदाताआेंं ने अपना अभूतपूर्व समर्थन व विश्वास व्यक्त करते हुए राज्य में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई जिसके परिणाम स्वरूप पहली ही बैठक में गरीबों के आवास निर्मित होने जा रहे है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार बधाई की पात्र है।
सीलन युक्त व कच्ची दीवारों से अब मिलेगी मुक्ति-संतोषी श्रीवास्तव
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
