संजय सिंह भदौरिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा के शासकीय शहीद बाबूराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील यादव व अन्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष हुए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण किया गया व महाविद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि से महाविद्यालय हेतु कई मांगे रखी जिसमें प्रमुख रूप से छात्र छात्राओं हेतु जिम की व्यवस्था करने हेतु कहा गया मुख्य अतिथि ने समस्त मांगों पर विचार करते हुए जल्द से जल्द इसे पूर्ण कराने का आश्वासन दिया,कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरीश कवासी ने छात्र छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया

There is no ads to display, Please add some


