8 लाख का इनामी नक्सली मड़कम एर्रा हुआ ढेर

संजय सिंह भदौरिया

सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा जिला के थाना भेजी अंतर्गत ग्राम दंतेशपुरम के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई जिसमें गोलापल्ली एलओएस कमांडर डीव्हीसीएम मड़कम एर्रा सहित 02 नक्सली मारे गए जिनका शव भी बरामद किया गया

मिली जानकारी के अनुसार  मुठभेड़ में मारे गए नक्सली  मड़कम एर्रा पर 08 लाख ईनाम भी घोषित था तथा वह गोलापल्ली एलओएस कमांडर डीव्हीसीएम के पद पर था मारी गई महिला नक्सली पर भी  01 लाख ईनाम का इनाम घोषित जो एलओएस सदस्या थी 

साथ ही इस मुठभेड़ में 1 नग 303 रायफल, 1 नग भरमार बंदूक सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई

4-5 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

एरिया सर्चिग के दौरान आसपास के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में खून  के धब्बे भी देखने को मिले जिससे मुठभेड़ में 4-5 अन्य नक्सलियों के घायल व मारे जाने की भी  संभावना है

दर्जनों मामले हैं दर्ज

 दोनो मृत नक्सलियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट सहित दर्जनों मामले है दर्ज 

एसपी सुनील शर्मा के कुशल नेत्रत्व में मिली सफलता

 सुकमा जिला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग-दर्शन एवं  सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा, ब्रुनो ए., कमाण्डेन्ट 202 वाहिनी कोबरा,  नितिन कुमार, कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ,  उज्जवल दत्ता, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ,  किरण चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स , गौरव मण्डल, अति. पुलिस अधीक्षक कोंटा के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दंतेशपुरम के आसपास क्षेत्र में गोलापाल्ली एल.ओ.एस. कमांडर डीव्हीसीएम मड़कम एर्रा व अन्य 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति संबंधी सूचना पर 7 मई के रात्रि में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी कोंटा, डीआरजी कमाण्डर उप निरीक्षक संदीप मांडिले के साथ डीआरजी व जिलाबल, डिप्टी कमांडेन्ट अजय पाल के साथ 202 वाहिनी कोबरा, डिप्टी कमांडेन्ट टी. भगद सिंह के साथ 219 वाहिनी सीआरपीएफ व एसी पुण्डरिक मिश्रा के साथ 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें सूचना स्थल की ओर रवाना हुए थे।

इसी अभियान के दौरान आज 8मई को प्रातः लगभग 06:00 बजे ग्राम दंतेशपुरम के जंगल में सर्चिंग के दौरान अत्याधुनिक सशस्त्रधारी नक्सलियों द्वारा घात लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लुटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजिशन लेकर आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, मुठभेड़ के दौरान ऑपरेशनल पार्टी के कमांडर पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा द्वारा ऑपरेशन पार्टियों का कुशल नेतृत्व करते हुए बहादूरीपूर्वक नक्सलियों पर प्रभावी फायरिंग किया जिससे नक्सली अपने आप को घिरता एवं कमजोर पड़ता देख घने जंगल व पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। दोनो ओर से फायरिंग लगभग एक घंटे तक चली।

मुठभेड़ पश्चात् बाद घटना स्थल की सर्तकतापूर्वक बारीकी से सर्चिंग करने  पुरूष नक्सली मड़कम एर्रा का शव मिला जिसके पास से 01 नग 303 रायफल मय मैग्जीन 02 राउण्ड, व 02 नग खाली खोखा एवं  महिला नक्सली पोडियाम भीमे का शव मिला जिसके पास से 01 नग भरमार बंदूक मिला। घटना स्थल व आसपास सर्च करने पर नक्सली पिट्टू, 01 नग एसएलआर का मैग्जीन मय 18 राउण्ड, पोच, 03 नग गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर, 16 नग नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 09 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 05 नग जिलेटिन रॉड, 01 नग लगभग 10 किलो वजनी टिफिन बम, 01 नग बीजीएल सेल, 01 नग साबुन बम, 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, दवाईयां, नक्सली वर्दी, सादे कपड़े, नक्सली साहित्य तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामाग्री बरामद किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version