छ.ग. शासन के पुनर्वास नीति तथा जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे पूना नरकोम अभियान नई सुबह – नई शुरूआत से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
सुकमा (गंगा प्रकाश)। जिला सुकमा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में व सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक , एन . पी . सिह कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ , किरण चव्हाण अति . पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स , पामुला किशोर द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ , गौरव मण्डल अति . पुलिस अधीक्षक कोण्टा , एवं गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोन्टा , उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नरकोम अभियान नई सुबह , नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय 05 नक्सली मड़कम सुक्का मिलिशिया सदस्य, माड़वी लकमा जीआरडी सदस्य , सोड़ी हुंगा मिलिशिया डिप्टीकमाण्डर ,सोड़ी रामा मिलिशिया सदस्य , सोड़ी दुरवा मिलिशिया सदस्य सभी निवासी ग्राम वीराभट्टी थाना भेजी क्षेत्र के द्वारा 20 सितम्बर को कैम्प कोलाईगुड़ा में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया । उपस्थित अधिकारियों के द्वारा आत्मसमर्पण कार्यक्रम पश्चात् ग्रामीणों को खेल समाग्री , शिक्षण समाग्री एवं दैनिक उपयोगी समाग्री वितरण किया गया , साथ ही भण्डारा का भी आयोजन किया गया । सभी आत्मसर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में नवनीत सिह डिप्टी कमाण्डेन्ट 202 वाहिनी . कोबरा , मृनमोय बनर्जी ,शैलेश कुमार , दक्षिण मुर्ती , राम शरण सहायक कमाण्डेंट वाहिनी सीआरपीएफ , निरी . उत्तम कुमार सोरी डीआरजी कमाण्डर , उप.नि. संदीप माडिले डीआरजी कमाण्डर का विशेष योगदान रहा । आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा ।
There is no ads to display, Please add some


