आत्मसमर्पित नक्सली थाना गोलापल्ली क्षेत्र के हैं निवासी ।
संजय सिंह भदौरिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)-जिला सुकमा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग-दर्शन एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार ओझा कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा, किरण चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ” पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरूवात से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सिंगाराम आरपीसी (जनताना सरकार) में सक्रिय दो नक्सलीं सदस्य मड़कम देवा (आर्थिक कमेटी सदस्य ) एवं पोड़ियाम भीम ( कृर्षि कमेटी सदस्य ) दोनों निवासी थाना गोलापल्ली क्षेत्र के द्वारा गुरुवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं हेमंत प्लास सहायक कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 208 वाहिनी कोबरा सूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा।
दोनों आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन में जुड़कर थाना गोलापल्ली क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय की जाएगी ।
There is no ads to display, Please add some


