पुलिस का दावा 5-6 नक्सलियों की हुई है मौत

जगरगुंडा में दी गई अंतिम सलामी

कलेक्टर,आईजी व एसपी हुए शामिल

 सुकमा(गंगा प्रकाश)।-सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजाम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शामिल हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह जिले के जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी इस अभियान के दौरान लगभग 9 बजे जगरगुंडा और कुन्देड़ के बीच पुलिस पार्टी और   माओवादियों के मिलिट्री बटालियन नं. 01 से  मुठभेड़ हो गई और इस मुठभेड़ में तीन जवान 36 वर्षीय एएसआई रामूराम नाग,  33 वर्षीय सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा और 31 वर्षीय गोपनीय सैनिक  वंजाम भीमा निवासी मरकागुड़ा, थाना चिंतलनार शहीद हो गए ,और दो जवान घायल हो गए, ज्ञात हो कि सुरक्षाबलों को एंबुश लगाकर माओवादियों ने निशाना बनाया है 

पुलिस का दावा मारे गए 5-6 नक्सली

सुकमा एसपी सुनील शर्मा के मुताबिक एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सली भी मारे गए हैं आसपास करीब 100 की संख्या में नक्सली मौजूद थे जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा कुंदेड़ के बीच डीआरजी के जवान सड़क निर्माण काम को सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे वहाँ पहले से ही नक्सली घात लगा कर बैठे हुए थे  माओवादियों ने अचानक जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई  जवानों ने भी मोर्चा संभालकर उनका डटकर मुकाबला किया परन्तु मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए  जगरगुंडा के आस-पास स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को मौके पर भेजकर सर्चिंग की जा रही है सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों को वापस कैंप में रवाना कर दिया है जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ है नक्सली कमांडर हिड़मा यहां सक्रिय है मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सलियों के मौजूद होने की भी बात कही जा रही है माओवादियों की राजधानी के नाम से जाना जाता है जगरगुंडा दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर सुकमा जिले का जगरगुंडा गांव बसा हुआ है ये नक्सलियों की गढ़ है

शहीद जवानों को दी गई ससम्मान श्रद्धांजलि

मुठभेड़ में शहीद हुये तीनों पुलिस जवानों को ससम्मान अंतिम सलामी थाना परिसर जगरगुण्डा में दिया गया, इसके पश्चात् शहीद जवानों को अंतिम क्रियाकर्म हेतु उनके गृहग्राम भेजा गया। अंतिम सलामी में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., कलेक्टर जिला सुकमा  हरीश एस., पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा  सुनील शर्मा, अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी/जवान, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  माओवादियों के मिलिट्री बटालियन नं. 01 से मुठभेड़ हुई है।

जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुठभेड़ करीबन 01 घंटे तक चली, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्यवाही कर नक्सलियों को मुंह-तोड़ जवाब दिया गया, जिससे नक्सली पीछे हटते हुए जंगल का आड़ लेकर भाग गये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version