क्षेत्र के लोगों ने शाहिद भाई के प्रति जताया आभार
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-राजनांदगांव विधानसभा के कुम्हालोरी सुरगी हल्दी सड़क मार्ग की जर्जर व्यवस्था के कारण जनता को आवागमन में हो रही तकलीफ को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई की अगुवाई में कांग्रेस ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसके कारण नियत दिवस में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है कार्य प्रारंभ की सूचना विभाग द्वारा दिए जानें पर शाहिद भाई कांग्रेस जनों के साथ कार्य की गुणवत्ता को भी देखने के लिए पहुंचे कार्य के प्रारंभ होने पर क्षेत्र के जनता में हर्ष का वातावरण निर्मित है और वे शाहिद भाई के प्रयास के लिए उनके प्रति आभार भी व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि उनके ही साहसिक कदम से यह पेंच कार्य प्रारंभ हुआ शाहिद भाई के साथ पेंच कार्य के अवलोकन के समय कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, शेषनाथ, पूर्व जनपद सदस्य योगेंद्र वैष्णव,दिल्लू साहू सरपंच डोडिया ,राजेन्द्र साहू सरपंच रानीतरई भूषण निषाद सरपंच कुम्हालोरी लोकेश गंगवीर सरपंच धामनसरा पार्षद केवल साहू हरदी दिव्या केशव हिरवानी सरपंच भोथीपार खुर्द युवा नेता बबलू सेन ,डामन वैष्णव पहलाद उइके प्रमोद कुमार साहू शेखु राम साहू चुम्मन निषाद सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


