सुशासन तिहार के कार्यो को गंभीरतापूर्वक करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री अग्रवाल

सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में निर्धारित प्रारूप एवं समाधान पेटी के माध्यम से लिये जायेंगे आवेदन

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिये निर्देश

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, सीईओ जनपद एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार 2025 के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 08 अप्रैल से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। इसके लिए पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में समाधान पेटी स्थापित की जाए। साथ ही कार्यालयों में निर्धारित प्रारूप में आवेदन पर्याप्त संख्या में प्रिंट करके रखी जाए। जिससे आवेदन प्रस्तुत करने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए दिये गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदनों के स्वीकार करने एवं सुशासन पोर्टल में ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिये। आवेदक ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं। लोगों को सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी देने इस संबध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बैनर-पोस्टर, होर्डिंग लगाने एवं मुनादी कराने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के कार्यालयों में जानकारी संधारण के लिए रजिस्टर भी मेन्टेंन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल से अनिवार्यतः जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सुशासन तिहार के आवेदन प्रारूप एवं समाधान पेटी की व्यवस्था कर ली जाए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version