छुरा/पाण्डुका(गंगा प्रकाश)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती भाजपा मण्डल पाण्डुका के समीपस्थ ग्राम मुरमुरा में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासीयों की उपस्थिति में गांव के अटल चौक पर स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के छाया चित्र पर पुष्पांजली देकर सुशासन दिवस मनाया गया एवं स्वच्छता के प्रति शपथ लिया गया तथा अटल के जयंती पर पूरे प्रदेशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल पाण्डुका भाजयुमो महामंत्री अनिल कुमार साहू,युवा कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार साहू,कामता साहू, चन्द्रिका साहू,संतोष साहू,दीपक ध्रुव, जगदीश साहू,ढालू राम साहू,सागर धुरू, नीलकंठ साहू,खोवाराम साहू,बिसे राम साहू, चम्मच साहू, विरेन्द्र साहू,दक्षकुमार साहू,नोहर साहू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
