विनय सिंह
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य सुशीला जोशी ने अपने क्षेत्र के ग्राम अकोली में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।
ग्रामीणों के मांग पर जिला सदस्य ने अपने निधि से राशि स्वीकृति की थी , ।
ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया । ग्रामीणों की उपस्थिति में जिला सदस्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगो ने बड़ी उम्मीद और आशा के साथ उन्हें जिला सदस्य बनाया है और यह छोटा सा निर्माण कार्य स्वीकृति किया है यह ग्रामिनो का अधिकार है। यह राशि नागरिकों की राशि है। मुझे खुशी है कि यह छोटा सहयोग मैं कर पाई।
गांव में समस्याओ का अंबार है लेकिन धीरे धीरे समाधान होने की बात जिला सदस्य ने कहा।
कार्यक्रम में अध्यक्षता राजेन्द्र तिवारी ने किया ।
विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राजेश्वरी निषाद जनपद सदस्य, नेमा निषाद जनपद सदस्य, तेजराम साहू जनपद सदस्य, भोज यादव जनपद सदस्य,राजेन्द्र वर्मा महामंत्री किसान कांग्रेस, राजेश विनायक, मंगल डहरिया , शिव निषाद, उत्तम दिव्य, घनश्याम वर्मा, महेंद्र निषाद, हीरालाल वर्मा, बेला सोनी , सरपंच तानिया प्रेम नवरंग, उपसरपंच , पंचगण , वरिष्ठ नागरिक, महिलाये, युवा शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


