बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। रात्रि में स्टाफ नर्स के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटो में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 29 नवंबर को प्रार्थिया रीता लकड़ा पति नीलेश लकड़ा स्टाफ नर्स प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र चपोरा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 नवंबर को प्रार्थिया रात्रि में खाना खाने के बाद अपने शासकीय क्वाटर का ताला बंद कर बगल में रहने वाली स्टाफ नर्स मृदुला श्रीवास के क्वाटर में सोने चली गई थी। दूसरे दिन 29 नवंबर को सुबह सात बजे अपने क्वाटर आई तो देखी तो दरवाजा में ताला नहीं लगा था। अंदर जाकर देखी तो कमरे अंदर रखे पेटी का कब्जा टुटा पड़ा था और उसके अंदर रखे सोने का झुमका 02 नग , सोने का मंगलसुत्र 01 नग , सोने की अंगुठी 01 नग , चॉदी का पायल 01 जोड़ी , इलेक्ट्रिक आयरन 01 नग , 07 नग साड़ी कुल कीमती 62000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 805/2023 धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। फिर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी रतनपुर के दिशा निर्देशन पर टीम गठित कर संदेही परमेष्वर दास मानिकपुरी को मनोवैज्ञानिकी पुछताछ करने पर उसने उक्त मशरूका को चोरी करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से आरोपी को रतनपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक कीर्ति , नंद यादव , बसंत मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


