रायपुर । मेन रोड मोवा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 50 हजार सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर मोवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुभाष पाल 48 वर्ष मेन रोड मोवा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल दोपहर अज्ञात चोर ने प्रार्थी के सूने मकान के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे नकदी 50 हजार सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 95 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर मोवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some
