
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकारण सूरजपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत चिन्हित 15 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के चिन्हित 06 वार्डो में नव भारत साक्षरता महापरीक्षा हेतु कुल् 24 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, इस महापरीक्षा में ऐसे नव साक्षर जिन्होंने अक्षर ज्ञान और संख्यातमकता की जानकारी प्राप्त कर ली है, 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था, इस महापरीक्षा में लगभग 1350 महिला, पुरुषों ने भाग लिया, इस महापरीक्षा के सघन मॉनिटरिंग हेतु जिला और ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन कर मॉनिटरिंग किया गया। परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला डुमरिया में ब्लॉक परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद के द्वारा निरीक्षण के दौरान लगभग 36 नव साक्षर परीक्षा दे रहे थे।इस अवसर पर जनशिक्षक प्रेमचंद लाल, परीक्षा केंद्राध्यक्ष अब्दुल मुक्तदीर्, पर्यावेक्षक आयुष ठाकुर, सुदर्शन दास और बड़ी संख्या में नव साक्षर परीक्षार्थी उपस्थित थे। महापरीक्षा के सफल संचालन में सम्बंधित पंचायतों एवं नगरीय निकाय के जन शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


