अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर धक्का देते हुये मोबाईल लूटने के तीन आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                   इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी तिलेश्वर प्रसाद कश्यप  निवासी हीरागढ़ के द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गत दिवस 28 सितम्बर को सब्जी खरीदने ग्राम सेमरा बाजार गया हुआ था , जहां शाम लगभग साढ़े पांच बजे सब्जी खरीदते समय दो अज्ञात व्यक्ति धक्का देकर प्रार्थी के जेब में रखें रियलमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल को लूट कर ले गये। रिपोर्ट पर नवागढ़ में अपराध क्रमांक 373/ 24  धारा 309, (4) बीएनएस  एवं इसी प्रकार प्रार्थी रामकुमार साहू निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 28 सितम्बर को ही शाम करीबन साढ़े पांच बजे सेमरा बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इसको भी धक्का देकर ऊपर शर्ट की जेब में रखे रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल को लूट कर ले गये।  बाजार में भीड़ होने से यह उसका पीछा नहीं कर पाया कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 374/24 धारा 309(4) बीएनएस कायम कर आरोपी पतासाजी में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला के जिले में बाजार में हो रही लगातार मोबाइल लूट की घटनाओं के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में साइबर टीम एवं थाना नवागढ़ पुलिस के द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम  देने वाले के संबंध में पता तलाश किया जा रहा था। तभी तीन व्यक्तियों के सेमरा बाजार तरफ से ऑटो में बैठकर जांजगीर की ओर भागने की सूचना पर तत्काल साइबर टीम के द्वारा झारखंड निवासी मनोरंजन कुमार मंडल , सूरज कुमार मंडल को पकड़कर उनसे पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। जिनके द्वारा अपने कथन में बताया गया कि पूर्व में मनोरंजन कुमार मंडल का भाई जिला जेल जांजगीर में मोबाइल चोरी/लूट के मामले में बंद है , जिसे छुड़ाने के लिये मनोरंजन कुमार मंडल जांजगीर में लॉज में किराये पर रह रहा था। घटना दिनांक 28 सितंबर को सूरज मंडल भी जांजगीर आया और मनोरंजन मंडल के साथ लूटपाट की योजना बनाये मनोरंजन कुमार मंडल के द्वारा बताया गया कि परमेश्वर सारथी नाम का ऑटो चालक को जानता पहचानता है , उसके द्वारा इनको सेमरा का बाजार आज होना बताया गया। तब ये दोनों परमेश्वर सारथी के साथ में उसके ऑटो में बैठकर ग्राम सेमरा आये और बाजार का भीड़ होने का इंतजार कर रहे थे। भीड़ भाड़ का फायदा उठा कर दो अलग-अलग लोगों के मोबाइल  को लूटकर बाजार से आटो में बैठकर भाग गये। मनोरंजन कुमार मंडल के पेश करने पर दो नग रियालमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल एवं आरोपी सूरज मंडल के पेश करने पर एक रेडामी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रामेश्वर सारथी से जप्त किया गया। कुल कीमती 02 लाख रुपये आरोपीयो को जप्त किया गया। नवागढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक हीरालाल एक्का , आरक्षक कुलदीप खूंटे , महेश राज , चंद्रमडी कश्यप , साइबर सेल जांजगीर एवं थाना नवागढ़ स्टॉप  का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण – 

मनोरंजन कुमार मंडल पिता सुदामा मंडल उम्र 24 वर्ष निवासी महाराजपुर बाजार थाना तालझाड़ी साहेबगंज झारखंड , सूरज कुमार मंडल पिता बाबूलाल मंडल उम्र 30 वर्ष निवासी महाराजपुर नया टोला थाना तालझाड़ी साहेबगंज झारखंड और परमेश्वर साथी पिता राम प्रसाद सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version