सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा ने फहराया तिरंगा
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस
छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर में गणतंत्र दिवस का 75 वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत प्रांगण पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंग मरकाम, नगर के हृदयस्थल शीतला मंदिर प्रांगण (गांधी मैदान) पर सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, मुख्य परेड ग्राउंड पर नायब तहसीलदार तारेंद्र ठाकुर द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। आकर्षक मार्चपास्ट द्वारा तिरंगे झंडे को नमन किया गया। कला, संस्कृति, परम्परा को सहेजता हुआ छत्तीसगढ़ी गीत और देशभक्ति गीत पर मनभावन प्रस्तुतियों से मंच गुलजार हुआ। नगर की विशेषताओ को दर्शाता छुरा की बगिया ने विशेष तालियां बटोरी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को शिक्षा, योग, स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला स्तरीय समारोह में लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राखेचा के हाथों सम्मानित होने पर मुख्य मंच से शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
There is no ads to display, Please add some


