गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड के सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने सेवानिवृत्त कार्यक्रम को काफी रोचक एवं यादगार बना दिया। इसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रवेली संकुल केन्द्र लोहरसी में पदस्थ प्रधानपाठक खेमूराम सिन्हा का 40 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार एवं बच्चों द्वारा अपने प्रिय सहज, सरल, मृदुभाषी, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ, नवाचारी, चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने वाले बच्चों एवं पालकों में लोकप्रिय शिक्षक का जन्मदिन मनाकर सम्मान कर बिदाई दिया। बच्चों द्वारा अपने प्रधानपाठक के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवा कर खुशी एव ंगम के साथ सेवानिवृत्त तिथि 30 नवंबर को जन्मदिन एवं सम्मानित कर बिदाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक खेमूराम सिन्हा ने बच्चों को आर्शीवचन के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय वह शिक्षा का मंदिर है जिसमें बच्चों का चरित्र निर्माण होता है शिक्षक बच्चों का आइडल होता है उनको देखकर बच्चे अनुकरण करते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में मानवीय मूल्य, नैतिक शिक्षा पर अधिक जोर देने की जरूरत है बच्चे नियमित सुबह शाम घर पर पढ़ाई करे जो विषय वस्तु समझ न आये उन्हें अपने शिक्षक से पूछे और समझ के साथ पढ़ाई करे तो सफलता से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम के बाद प्रधानपाठक खेमूराम सिन्हा द्वारा अपने घर पर अपने प्रिय बच्चों, शिक्षक साथियों एवं रिश्तेदारों, शुभचिंतको का सम्मान कर सभी को सुरूचि भोज करवाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक पनेश्वरी घोघरे, तेजकुमार मांडले, अश्वनी साहू, तातूराम साहू, जयंत ठाकुर, संदीप शिर्के, मदन निषाद, विद्यांजली योजना एसआरआईएन की निःशुल्क शिक्षा दे रहे ताराचंद निषाद, डाली प्रजापति, झरना साहू, पुष्पांजलि पटेल, सिमरन साहू, रोहित निषाद, रूपेश यादव सहित सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
