गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के ऐसे मतदाता जो जिले से बाहर हैं और जिन्होंने इलेक्ट्रानिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चुना है, उन्हें सेवा मतदाता के रूप में वोट डालने ईटीपीबीएस के माध्यम से ई-पोस्टल बैलेट ऑनलाइन प्रेषित की गई है। यह कार्यवाही एनआईसी कक्ष में आज सामान्य प्रेक्षक पी.सी मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, रिटर्निंग ऑफिसर राजिम धनंजय नेताम एवं रिटर्निंग ऑफिसर बिन्द्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक, एनआईसी के उपनिदेशक नेहरू निराला की मौजूदगी में किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के सशस्त्र बलों, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन में या केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आदि सेवा के मतदाताओं को सेवा मतदाता के रूप में नामांकन करने का विकल्प दिया गया है।
सेवा मतदाताओं को ईटीपीबी के माध्यम से ई-पोस्टल बैलेट किया गया ऑनलाइन प्रेषित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
