फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड की सभी सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से धान की सरकारी खरीदी की कि जा रही तैयारी रूक गई है। 14 नवंबर से सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होना है, परंतु 4 नवंबर से सहकारी समिति के कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्रीय मांग के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। इसके साथ ही सहकारी समितियों की हड़ताल की वजह से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ताला लटकने से किसानों व आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली त्यौहार के बाद हर किसी को राशन की आवश्यकता होती है, ऐसे समय में एकाएक हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप है। वहीं 14 नवंबर से की जाने वाली धान खरीदी की तैयारियॉ बुरी तरह से प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार सूखत की मांग को लेकर प्रदेश भर की सहकारी समितियॉ अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। समिति प्रबंधक के अनुसार गत वर्श बरदाना की राशि ब्याज अनुदान अभी तक समितियों को अप्राप्त है। पूर्व में समिति के सदस्यों द्वारा शासन-प्रशासन के मंत्रियों को भी आवेदन पत्र दिया गया था। किंतु, इस पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते आक्रोशित सहकारी कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। हड़ताल के दूसरे दिन भी सभी सहकारी समितियों में ताला लटका हुआ था। जिसके कारण हितग्राहियों का चावल, मिटटी तेल, शक्कर तथा अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों का कामकाज नहीं हो पा रहा है। हड़तालियों में प्रबंधक लिपिक, सहायक लिपिक, ऑपरेटर, विक्रेता, चपरासी, चौकीदार आदि शामिल है। यदि समय रहते इनकी मांगों का निराकरण नहीं होने से धान खरीदी प्रभावित होने के साथ साथ सभी हितग्राहियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version