सैंकड़ों की संख्या में निषाद समाज विधायक रोहित साहू की उपस्थिति में लिए भाजपा प्रवेश सभी का माथे तिलक लगाकर किया गया स्वागत

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर वार्ड क्रमांक 08 लालपुर देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डबल इंजन सरकार से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया वैसे भी इस समय समूचे नगर चुनाव के रंग में रंगा हुआ है ऐसे समय में राजिम विधायक रोहित साहू, चन्द्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य जिला गरियाबंद, जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, मोती राम निषाद जिलाध्यक्ष निषाद समाज जिला गरियाबंद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारीगण सदस्यगण भाजपा में शामिल होकर समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने सभी को माथे तिलक लगाकर भाजपा में प्रवेश दिलाते हुए सभी का स्वागत करते हुए कहा निषाद समाज एक मेहनत कश समाज है जो भगवान श्री राम के अनन्य भक्त थे।समाज कोई भी हो उसे आगे बढ़ाने के लिए सही नेतृत्व आपसी सहयोग एवं एक दूसरे के प्रति विश्वास के भाव हो केन्द्र में पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं शक्तिशाली प्रधानमंत्री में सुमार नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के डबल इंजन के सरकार अपनी पूरी मजबूती एवं कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं इस समय छत्तीसगढ़ का विकास अपने पूरे चरम पर है जो आज अंतिम छोर पर रहने वाले हर एक व्यक्ति तक विकास की धारा को पहुंचाना प्रमुख लक्ष्य है जो आज विकास चारों तरफ दिखाई पड़ रहा है इस अवसर पर जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने भी निषाद समाज को सम्बोधित करते हुए निषाद समाज को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने की बातें कही भाजपा प्रवेश लेने वालों में प्रमुख रूप से सुखी राम निषाद पूर्व अध्यक्ष चौरासी पाली फिंगेश्वर, चन्द्रशेखर निषाद, मोतीराम निषाद,नारद निषाद,मणीराम निषाद,गबदा निषाद, जीवराखन निषाद आदि है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version