बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिला अंतर्गत ग्राम सैगोना में ब्राह्मण समाज द्वारा भोरमदेव जाने वाले कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बेमेतरा जिला व अन्य जिले से पहुंच रहे भोरमदेव के लिए पैदल कांवड़ यात्रियों को सैगोना स्थित राइस मिल में भंडारा का आयोजन किया गया है वही पैदल जा रहे कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें उचित जांच कर मलमपट्टी दवाई दिया जा रहा है व कांवड़ यात्रीओं के लिए ठहरने की भी व्यवस्था किया गया है जिससे पैदल यात्री जा रहे कांवड़ियों को कोई असुविधा ना हो इसका भी पूर्ण रूप से व्यवस्था किया गया है जिसमें अविनाश तिवारी संजय शर्मा भावेश शर्मा मनोज पांडे सुबोध तिवारी दिनेश साहू संजय भाथरे प्रभात शर्मा अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


