छुरा (गंगा प्रकाश)। पाण्डुका परिक्षेत्र के ग्राम बरेठिनकोन्हा में बीती रात 2 बजे ईश्वर पिता रामसाय भुंजिया के 3 वर्ष की बेटी कु मंजिता को तेंदुआ द्वारा घर से उठाकर ले जाने का कोशिश की गई।पर समय रहते परिवार द्वारा हो हल्ला करने पर तेंदुआ छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका एवं वन अमला घटना स्थल पर जाकर विभागीय कार्यवाही किये तथा बच्ची के उपचार हेतु तात्कालिक सहायता राशि 500 देकर बच्ची को उपचार हेतु वन अमला द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका ले जाया गया।साथ ही वन परिक्षेत्र पाण्डुका द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने अंधेरे में बाहर नही निकलने बच्चों एवं महिलाओं का विशेष सावधानी रखने तथा घर में पर्याप्त रोशनी व घर के बाहर अलाव जलाने की हिदायत दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुआ के दो शावक भी है और मादा तेंदुआ अपने बच्चों के सुरक्षा के लिए काफी आक्रामक हो जाती है।और इस समय जब मादा तेंदुआ के बच्चे रहते हैं तब भरण पोषण के लिए किसी भी जानवर का शिकार करने की हिम्मत करती है और जानवर न मिले तो इंसानी बच्चों को उठा ले जाती है। अच्छी बात ये रही कि समय रहते घर वाले जाग उठे और बच्चे को ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचा।
There is no ads to display, Please add some
