फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मतदाता सूची में सोमवार 11 सितंबर तक ही मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जावेगा।एस.डी.एम. धनंजय नेताम ने बताया की सोमवार 11 सितंबर के बाद यह काम बंद हो जाएगा।अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये मतदाता तथा नाम,स्थान,पता जोड़ने,सुधारने,हटाने,फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने एवं दिव्यांग मतदाता चिन्हित कराने हेतु आवेदन दिया जा सकता है।इन सभी संशोधनों एवं नया नाम जोड़ने 11 सितंबर तक बूथ लेबल अधिकारी बी.एल.ओ. से संपर्क करने की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some


