जांजगीर- चांपा (गंगा प्रकाश)। पामगढ़ मुख्यमार्ग में आज गुरुवार सुबह 7 बजे भदरा के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की स्कूटी बाइक से टकरा गई| जिससे बाइक सवार 3 युवक और स्कूटी सवार छात्रा जमीन पर गिर पड़ी| घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहां छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया| जबकि दो युवकों का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुड़पार (ब) निवासी पूर्वा खांडेकर ट्यूशन के लिए स्कूटी से पामगढ़ जा रही थी| वह भदरा पहुंची थी कि सामने से कुटरा निवासी तीन युवक जिसमें सागर कश्यप 20 साल, बजना कश्यप 20 साल और  चंद्रमणि कश्यप 22 साल बाइक से पामगढ़ से कुटरा की ओर जा रहे थे| दोनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई| जिससे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए| घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| जबकि छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।घायलों का उपचार के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है|


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version